नई दिल्ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी के पहले चरण में देश के वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

इस समारोह में चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र और सात मरणोपरांत सहित कुल 33 शौर्य चक्र वीरता पुरस्कार दिए गए। ये पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, वायु सेना, और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन बहादुर जवानों को प्रदान किए गए जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया।


शौर्य चक्र से सम्मानित वीर योद्धा

इस बार शौर्य चक्र पाने वाले जवानों की सूची में सेना, वायुसेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कई वीर शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • विजय वर्मा – 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, राजपूत रेजिमेंट
  • विक्रांत कुमार – डिप्टी कमांडेंट, सीआरपीएफ
  • जेफरी हिंगचुल्लो – इंस्पेक्टर (जीडी), सीआरपीएफ
  • वर्नोन डेसमंड कीन – विंग कमांडर, भारतीय वायुसेना
  • दीपक कुमार – स्क्वाड्रन लीडर, भारतीय वायुसेना
  • अब्दुल लतीफ – स्पेशल पुलिस ऑफिसर, जम्मू-कश्मीर पुलिस
  • सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया – जम्मू-कश्मीर राइफल्स
  • कर्नल पवन सिंह – 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन

इसके अलावा पदक पाने वालों में मेजर साहिल रंधावा, मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, सार्जेंट डाभी संजय हिफ्फाभाई, मेजर कुणाल, मेजर आशीष दहिया, हवलदार प्रकाश तमांग, मेजर सतेंद्र धनखड़, सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन, सूबेदार विकास तोमर, और कमोडोर शरद सिंसुन्वाल शामिल हैं।

मरणोपरांत शौर्य चक्र पाने वालों में:

  • मेजर आशीष धोंचक, सिपाही प्रदीप सिंह, हवलदार रोहित कुमार, सीटी/जीडी पवन कुमार, श्री दीवान, विजयन कुट्टी जी, और कैप्टन दीपक सिंह शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित वीर योद्धा

इस बार के कीर्ति चक्र सम्मान पाने वालों में:

  • मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू
  • मेजर मंजित

मरणोपरांत कीर्ति चक्र पाने वालों में:

  • राइफलमैन रवि कुमार
  • कर्नल मनप्रीत सिंह
  • हिमायूं मुजम्मिल भट (पुलिस उपाधीक्षक)
  • नाइक दिलवर खान शामिल हैं।

इन वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सभी जवानों ने देश की सुरक्षा में अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय दिया, और कई ने अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें-  शारदा सिन्हा और विवेक देबरॉय को राष्ट्रपति मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म सम्मान से नवाजा

By S GUPTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *