चीन में एक बार फिर धरती कांप उठी है। शुक्रवार सुबह लगभग 06:29 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, यह झटके काफी तीव्र थे, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

इससे दो दिन पहले भी चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अब लगातार दूसरे बार भूकंप आने से नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को आए झटकों से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।

भूकंप की गहराई और केंद्र को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। गौरतलब है कि इससे पहले 16 मई को भी चीन में भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

यही नहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका असर मिस्र तक महसूस किया गया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज और मिस्र के राष्ट्रीय खगोल एवं भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने इसकी पुष्टि की थी।

लगातार भूकंपीय गतिविधियों ने एशिया और यूरोप के कई देशों को झकझोर कर रख दिया है, जिससे लोगों के मन में भय का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों की नजर लगातार इन हलचलों पर बनी हुई है।

By S GUPTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *