Your message has been sent
Your message has been sent
सफेद दाग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे मनाया जाता है। आज इसी मौके पर हम आपको सफेद दाग के संदर्भ में समाज में फैली भ्रांतियां और उसके निवारण के तरीके बता रहे हैं। मेडिकल भाषा में सफेद दाग को एक बीमारी नहीं बल्कि ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर कहा जाता है। यह स्थिति तब होती है जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) शरीर को ही प्रभावित करने लगती है।
