विजिलेंस टीम ने जालंधर स्थित उनके आवास पर दबिश दी और कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे खेल में कुछ अफसरों की मिलीभगत भी सामने आई है, जिनके जरिए आम जनता को निशाना बनाया गया।
पंजाब की राजनीति में भूचाल!
आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप बेहद गंभीर हैं – आम लोगों को झूठे नगर निगम नोटिस भेजकर अवैध वसूली और डिजिटल धोखाधड़ी!
सीएम भगवंत मान की दो टूक:
गिरफ्तारी के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान देते हुए कहा – “चाहे कोई भी हो, अगर भ्रष्टाचार किया है तो कार्रवाई तय है।” उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी के अंदर या बाहर, कानून सब पर बराबर लागू होगा।
AAP ने दिखाई जवाबदेही:
पार्टी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा – “यही है असली पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण!”
कौन हैं रमन अरोड़ा?
54 वर्षीय रमन अरोड़ा AAP के तेजतर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें हाल ही में सुरक्षा से वंचित कर दिया गया था, जिसकी उन्होंने खुलेआम नाराज़गी जताई थी। अब गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
यह भी पढे़ं:– भारत की कूटनीतिक स्ट्राइक से पाकिस्तान घिरा, जापान ने दिया खुला समर्थन