बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी हो गई एक्टिव । एक के बाद एक शपथ ले रहे बीजेपी के 7 विधायक, बिहार सरकार के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, दिलीप जायसवाल ने कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता–
डॉ सुनील- कुशवाहा
राजू सिंह- राजपूत
कृष्ण कुमार मंटू- कुर्मी
विजय मंडल- अति पिछड़ा
जीवेश मिश्रा- भूमिहार
संजय सरावगी- वैश्य
मोतीलाल अति पिछड़ा (तेली )
- संजय सरावगी (वैश्य नेता): 5 बार से दरभंगा सीट से विधायक हैं।
- डॉ सुनील (कुशवाहा नेता): 3 बार से लगातार विधायक नालंदा बिहार शरीफ सीट से विधायक हैं।
- जीवेश कुमार मिश्रा (भूमिहार नेता): दरभंगा की जाले सीट से बीजेपी विधायक हैं। दूसरी बार मंत्री दो बार से विधायक हैं।
- राजू सिंह (राजपूत नेता): मुजफ्फरपुर साहिबगंज सीट से विधायक।
- मोतीलाल (तेली जाति): 2010 में और 2020 में दूसरी बार विधायक चुने गए। सीतामढ़ी की रीगा सीट से बीजेपी विधायक हैं।
- कृष्ण कुमार मंटू (कुर्मी जाति): अमनौर (सारण) की सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जेडीयू के टिकट पर 2010 में विधायक बने थे। बीजेपी के टिकट पर 2020 में जीते।
- विजय कुमार मंडल (अति पिछड़ा)- सिकटी (अररिया) की सीट से विधायक हैं। दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। 5 बार विधायक रह चुके हैं।
