प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालिका गृह में तीन बच्चियों में कोरोना संक्रमिण पाये जाने के बाद उसे सील कर सैनिटाइज कराया गया है. खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालिका गृह में तीन बालिकाओं में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद सभी 47 बालिकाओं को मंगलवार की रात में ही आशा ज्याेति केंद्र में कोंरेटिन किया गया है. इससे पहले भी दो बालिकाओं के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सील किया गया था. बालिका गृह में अब तक कुल पांच बालिकाएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं.
यह भी पढ़ें : झारखंड में मंत्री व विधायक कोरोना संक्रमित, होम कोरेंटिन में सीएम
