रांची
झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन तथा उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोरेन और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की शाम आयी. रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही शिबू के आवास पर हड़कंप मच गया. याद रहे कि श्री सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन अभी राज्य के मुख्यमंत्री हैं.
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1297027663530467328?s=19