Breaking News: ISRO ने आज Gaganyaan मिशन से जुड़ा नया रोवर टेस्ट सफल किया है | देशभर में आज मौसम बिगड़ने की चेतावनी | स्टॉक मार्केट में गिरावट |

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 25 निर्दोष भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान लेने वाले इस नृशंस हमले के बाद अब भारत चुप नहीं बैठेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं।

  1. पाकिस्तान के लिए वीजा अब इतिहास!

अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में प्रवेश नहीं कर सकेगा। भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाक नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी है। जो पाकिस्तानी नागरिक फिलहाल भारत में मौजूद हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया गया है।

  1. ऑटारी बॉर्डर बंद — सीमाएं सील!

भारत और पाकिस्तान के बीच एकमात्र स्थायी रास्ता — ऑटारी बॉर्डर — अब बंद कर दिया गया है। यह सिर्फ आवाजाही नहीं, बल्कि विश्वास का रास्ता भी था, जो पाकिस्तान की हरकतों ने बार-बार तोड़ा है।

  1. भारतीय दूतावास होगा बंद!

भारत ने पाकिस्तान में स्थित अपना दूतावास बंद करने का फैसला लिया है। अब कोई राजनयिक संवाद नहीं, कोई बैठकों की औपचारिकता नहीं — अब सीधे जवाब!

  1. इंडस जल संधि पर विराम!

भारत ने वह फैसला लिया है, जिसकी वर्षों से मांग की जा रही थी — इंडस जल संधि को रोक दिया गया है। अब भारत अपनी नदियों का पानी खुद इस्तेमाल करेगा, पाकिस्तान को मुफ्त पानी देने का दौर खत्म।

  1. पाक राजनयिकों को देश से बाहर!

भारत ने पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है। अब ‘कूटनीतिक मर्यादा’ की आड़ में भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों की कोई जगह नहीं है।


भारत का नया रुख — आतंक के खिलाफ आर-पार की लड़ाई!

भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है — आतंकवाद पालोगे तो जवाब मिलेगा। अब ना बातचीत होगी, ना बर्दाश्त। यह सिर्फ एक शुरुआत है — अब भारत जवाब देगा, वो भी उसी भाषा में जो पाकिस्तान समझे।

By S GUPTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *